लखनऊ( उत्तर-प्रदेश) :-अगरा में कई इलाकों में बुधवार की शाम करीब सवा 4 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे आसमान से बरस रही आग से लोगों कुछ राहत मिली। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखे।
हालांकि आंधी चलने से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
सैंया में हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ने से लोगों में त्राहि-त्राहि मची थी। शाम करीब सवा 4 बजे आंधी शुरू हो गई। कुछ ही समय में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आंधी के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
किरावली में आंधी के बाद हुई हल्की वर्षा से मिली राहत
पहले तो धूलभरी आंधी आने से कस्बा में तिरपालें और टिनशेड उड़ गए। कुछ देर बाद हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 2 बजे करीबन 46 डिग्री तापमान रहा। लोगों ने कहा कि आंधी के बाद हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट आने से थोड़ा सुकून मिला है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें