Dastak Hindustan

गर्मी का भीषण प्रकोप

मौसम विभाग :-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. देश 37 शहरों में रविवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

महाराष्ट्र के अकोला में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के अकोला और यवतमाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस और 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू की वजह से अकोला में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने लू की आशंका को देखते हुए 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 लागू कर दी। इसके साथ ही लोगों को दोपहर के समय घर में रहने और हाइड्रेट रहने की सलाह दी गई है। चिलचिलाती गर्मी के कारण प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी है।

देश के 37 शहरों में तापमान 45 के पार

मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कम से कम 37 स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कम से कम आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें मुंगेशपुर 48.1 डिग्री और नजफगढ़ में 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के फरीदकोट में 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा।राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *