Dastak Hindustan

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैंप पाठ्यचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा-खंड शिक्षा अधिकारी

विवेक मिश्रा/ रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपोर्ट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):-  आज दिनांक 16 मई को प्राथमिक विद्यालय हिरंनखुरी के समर कैम्प का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार व ग्राम प्रधान सियाराम यादव के कर कमलो द्वारा फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को समर कैंप की उपयोगिता के बारे में बताया गया जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके पाठ्यचर्या का एक हिस्सा है। विद्यालय पर बच्चों द्वारा रस्साकशी प्रतियोगिता वी कुर्सी दौड़ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में कराया गया। समर कैंप में आयोजित होने वाली गतिविधियों जैसे कला क्राफ्ट जीवन कौशल , नाटक नृत्य संगीत, खेल, आत्मरक्षा, सड़क सुरक्षा ,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य द्वारा बताया गया व विद्यालय परिवार अजय कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार कुशवाहा शिवम कुमार व संजू मैडम द्वारा समर कैंप की अन्य गतिविधियों को कराया गया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *