लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल रात लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
वहीं भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “कल रात लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और विभव एक साथ देखे गए। जिस व्यक्ति पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है, वह उनके साथ घूम रहा है। यह है आम आदमी पार्टी का असली चेहरा जो महिला विरोधी है और जो महिलाओं का अपमान करता है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा। चाहे मल्लिकार्जुन खरगे हो, राहुल गांधी हो या अरविंद केजरीवाल, किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई असर नहीं हो रहा है। यह भ्रष्टाचार में डूबे पार्टियों का समूह है। इन लोगों को जनता ने अपने राज्य में नकार दिया है। भाजपा पूरे देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगी।”