नई दिल्ली:- नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, ”हमें आज बहुत ही शर्मशार कर देने वाली खबर पता चली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उकसाने पर उनके OSD ने उनकी पार्टी की एक सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने आज सुबह ही दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में और उनके आवास पर ये व्यवहार हुआ है। भाजपा इस वाक्य की कड़ी निंदा करते हैं।”
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में, उनके उकसाने पर, उनके OSD ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, उनके साथ दुर्व्यव्हार किया है। अगर ये सच है तो भाजपा इसकी अभद्र निंदा करती है। ये शर्मसार करने वाली बात है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है कि अगर उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद, उन्हीं की मौजूदगी में, उन्हीं के घर पर सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की बेटियां कैसे सुरक्षित हैं?