रांची (झारखंड):- झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए। वह आज अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। हाई कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी है। वहीं श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार ले जाया जाएगा। हेमंत सोरेन की ओर से एक दिन की जमानत मांगी थी। जिस पर हाई कोर्ट ने उन्हें अनुमति नहीं प्रदान कर दी।
31 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के लिए बात दे की रांची के बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी की रात को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।