Dastak Hindustan

फिर डोली ताइवान की धरती

ताइवान अर्थक्वेक :-ताइवान के मौसम विभाग ने शनिवार (27 अप्रैल) को कहा कि ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन में 6.1 तीव्रता के दो भूकंप आए। जिसमें किसी के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई है। ताइवान के मौसम विभाग क्वे अनुसार पहला भूकंप 24.9 किमी (15.5 मील) की गहराई पर था और हुलिएन के तट से कुछ दूर आया था। वहीं दूसरा भूकंप 5.8 की तीव्रता के साथ 18.9 किमी (11.7 मील) की गहराई पर था और एक समान स्थान पर आया था।

इससे पहले भी लगे कई झटके

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हुआलिएन में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद से ताइवान में लगभग 1,000 से अधिक झटके आ चुके हैं। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और भूकंप के प्रति संवेदनशील है। साल 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले साल 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *