Dastak Hindustan

भाजपा और इन्डिया का एक ही लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण

जमुई (मध्य प्रदेश):-  जमुई में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,” ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था दूसरी तरफ भाजपा और इन्डिया है जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण।

कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है।

हमने पशुधन की भी रक्षा करने का तय किया है। केंद्र सरकार ने बिहार के करीब 2 करोड़ पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त में टीकाकरण का अभियान चलाया है। मोदी पशुओं को भी टीका मुफ्त में लगा रहा है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *