Dastak Hindustan

केजरीवाल की गिरफ्तारी उनकी कृति के कारण हुई

अहमदनगर (महाराष्ट्र):- ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, जिसने मेरे साथ काम किया और शराब के खिलाफ हमने आवाज़ उठाई थी, वो आज शराब नीति बना रहे हैं। इसका मुझे दुख हुआ। उनकी गिरफ्तारी उनकी कृति के कारण हुई है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। उनके नेता राहुल गांधी जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका फैसला तो लोकसभा चुनाव में सब कुछ तय हो जाएगा। लोगों ने भ्रष्टाचार करना अपना अधिकार मान लिया है। वे केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप लगाते रहते हैं। एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल को 9 समन दिए गए लेकिन वह सत्ता के घमंड में हैं। अगर ईडी गलत है, तो उन्हें अदालत जाना चाहिए था।

कानून से देश चलता है

एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कानून से देश चलता है। उन्हें (अरविंद केजरीवाल को) कई समन जारी किए गए, इसके बाद भी वे हाई कोर्ट गए और हाई कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया। इनके चेहरे अब बेनकाब होने लगे हैं।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *