Dastak Hindustan

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 5वीं लिस्ट जारी की

लखनऊ (उत्तरप्रदेश):- लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 5वीं लिस्ट जारी की। समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र यादव आज़मगढ़ से लड़ेंगे चुनाव। नई कैंडिडेट्स लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर, मिश्रिख, सुलतानपुर, इटावा, जालौन और आजमगढ़ सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है। सपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पांचवी लिस्ट में गौतम बुद्ध नगर सीट से डॉ. महेंद्र कुमार, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुलतानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ लोकसभा सीट ने धर्मेंद्र यादव को मौका दिया है।

सपा ने मिश्रिख सीट पर प्रत्याशी का नाम बदला है। पार्टी ने इससे पहले रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी बनाया था लेकिन अब नाम बदलकर मनोज कुमार राजवंशी को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पार्टी अब तक 42 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। रामपाल राजवंशी सपा के पुराने नेता हैं। वे दो बार मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1996 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मिश्रिख विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। 2007 में वह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े और चुनाव लड़कर फिर विधायक बने। इसके बाद 2012 में भी उन्होंने सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। रामपाल अखिलेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री भी बनाए गए थे। 2017 और 2022 में मिश्रिख सीट पर ही उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *