Dastak Hindustan

अगर लिपस्टिक लगाने के बाद भी नज़र आ रहे हैं फटे होंठ,तो छुपाने के लिए फॉलो करें यह टिप्स

नई दिल्ली :- मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हमें इन्टरनेट पर काफी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। रोजाना से लेकर हैवी मेकअप के ज्यादा लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं शेड से लेकर लिपस्टिक लगाने के तरीके में कई चीजों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।स्किन टोन के हिसाब से भी लिपस्टिक के शेड को चुनना बेहद जरूरी होता है। चिन लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ फटे हुए नजर आने लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ फटे हुए नजर नहीं आएंगे।

होंठों को मॉइस्चराइज कैसे करें?

लिप्स को मॉइस्चराइज करने के कई तरीके होते हैं। इसके लिए आप दिन में 3 से 4 बार तक लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं तो आप स्किन केयर रूटीन के दौरान लिप ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ऑयल को आप दिन में 2 से 3 बार तक लगायें।

लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स को कैसे हाइड्रेट करें?

कई बार लिपस्टिक में मौजूद केमिकल भी होंठों को ड्राई कर देते हैं। इसके लिए अब हम बार-बार लिपस्टिक हटाकर लिप्स को हाइड्रेट नहीं कर सकते हैं। ब्रश की मदद से इसे होंठों पर लगा सकती हैं।लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप लिप्स को हाइड्रेटेड और प्लंपी लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप मैट की जगह ग्लॉसी लिप लुक चुन सकती हैं। आप चाहे तो लिप्स पर मैट लिपस्टिक को लगाकर ऊपर से लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को आप लिप्स के बीच में लगायें और उंगलियों की मदद लेकर लिप्स पर अच्छी तरह से फैला लें।अगर लिपस्टिक लगाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *