Dastak Hindustan

आज से 2 दिन तक यूपी में भी चलेगी तेज हवाएं, बिगाड़ सकता है मौसम

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- मौसम विभाग ने दो दिन यानी शनिवार-रविवार को यूपी में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप रहेगी लेकिन हवा की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। दोपहर में गति ज्यादा तेज रहेगी। न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर हो गया है। इससे सुबह और रात में ठंड रहेगी, लेकिन दिन में गर्मी होने लगी है। शुक्रवार दिन चढ़ने के साथ गर्माहट बढ़ी। अधिकतम पारा 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।

शाम होते ही पहाड़ों से हो कर आ रही पछुआ ने असर दिखाना शुरू कर दिया और तापमान तेजी से नीचे आने लगा। ऐसे में दोपहिया पर निकलने वालों को ठंडी हवाओं ने परेशान रखा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार मौसम में बदलाव से हवा की रफ्तार बढ़ रही है। धूप में तेजी से दैनिक वायु दाब में परिवर्तन हो रहा है। कुछ दिन यह सिलसिला जारी रहेगा। दिन में 12 से शाम चार बजे के बीच हवा तेज रहेगी।

मौसम तेज सतही हवाओं के साथ बढ़ेगा तापमान

उधर, ताजनगरी आगरा में अब धीरे-धीरे गर्मी जोर मारने वाली है। शनिवार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। इनमें धूल भी शामिल हो सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अभी सुबह और शाम की सर्दी शेष है। जबकि दोपहर में आसमान साफ होने और धूप निकलने से राहत है। हालांकि खुले स्थानों पर गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम की यह डांवाडोल स्थिति कुछ दिन और चल सकती है। विभाग के मुताबिक शनिवार से धूल के साथ सतही हवाएं चल सकती हैं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *