Dastak Hindustan

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का हुआ निधन

मुम्बई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुखद समाचार है कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने लिखा, ‘भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कोशिश थी कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।’

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *