Dastak Hindustan

ममता बनर्जी ने ठीक कहा: INDI गठबंधन में नहीं हो पा रहा न्याय- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली:-  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ममता बनर्जी ने ठीक कहा क्योंकि I.N.D.I.A गठबंधन में न्याय नहीं हो पा रहा। मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिक रहा है। तभी पहले नीतीश कुमार चले गए अब ममता बनर्जी जाने का नाम ले रही हैं और यह भी कह रही हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “आखिरकार दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के यहां क्यों जाना पड़ा? इसके सबूत तो उन्हें देने ही चाहिए। देश और पुलिस को बताने का समय है कि उनके पास क्या सबूत हैं। जैसे पूर्व में भी अरविंद केजरीवाल ने कई नेताओं पर आरोप लगाए और एक नहीं अनेक बार नेताओं और अदालत से माफी मांगी। वे अपने शराब घोटाले के भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाते हैं। देश की जनता AAP का चेहरा जान चुकी है।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *