Dastak Hindustan

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

गोड्डा (झारखंड):- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शनिवार को झारखंड के गोड्डा से अपनी यात्रा शुरू की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “इस यात्रा का भी वही लक्ष्य है कि जो ये(भाजपा) नफरत फैला रहे हैं। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं। हम इसके खिलाफ आए हैं। हम सबको जोड़ने आए हैं। पूरे देश में जो गरीब है, जो कमजोर है, उसके खिलाफ अन्याय किया जा रहा है। अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, महिलाओं के खिलाफ, युवाओं के खिलाफ किसानों के खिलाफ अन्याय हो रहा है। ”

हिंदुस्तान में ‘अडानी’ नाम लिया जाता है तो लोगों को बात एक सेकंड में समझ आ जाती है। जो आपकी पूंजी है वो नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी को एक के बाद एक दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन अधिकरण बिल को रद्द किया। सब लोगों के खिलाफ कहीं न कहीं अन्याय हो रहा है। अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है और बाकि लोगों के लिए अन्याय किया जा रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा,” झारखंड में जनता की ओर से चुनी हुई सरकार को बीजेपी ने बहुमत चोरी करने और उखाड़ने की कोशिश की। लेकिन इस साजिश के खिलाफ हम सब खड़े गए। उन्होंने कहा, “सीएम चंपई सोरेन निर्वाचित होकर यहां आए हैं। लड़ाई विचारधारा की है। उनके पास धन और एजेंसी हैं। जितना दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं करें, हमें फर्क नहीं पड़ता। हम बीजेपी से, आरएसएस से डरने वाले नहीं हैं। झारखंड की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि आप डरे नहीं, पीछे नहीं हटे, आपने अपनी सरकार बचाई।’

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *