Dastak Hindustan

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके(भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “इनका(भाजपा) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये(भाजपा) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *