रांची (झारखंड):- JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “गुरुजी हमारे आदर्श हैं। शपथ लेने से पहले हम गुरुजी(शिबू सोरेन) और माताजी(रूपी सोरेन) से आशीर्वाद लेने आए थे। मैं झारखंड आंदोलन से जुड़ा था और मैं उनका शिष्य हूं।”
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “पिछले 3 वर्षों में हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है और जमीन घोटाला, खनन घोटाला, निजी पट्टा घोटाला समेत अन्य घटनाएं सामने आई। ऐसे में लोगों को सच्चाई बताने के बजाय, उन्होंने इन सब से बचने की कोशिश की। इसलिए वे आज जवाब देने में विफल रहे, जांच चल रही है। मुझे लगता है कि देश सुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहता है।”