Dastak Hindustan

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पहुंचे चाय की दुकान में

धुबरी (असम):- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने असम के धुबरी के गोलकगंज चरियाली से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी की। राहुल गांधी ने धुबरी के हलाकुड़ा गांव में हॉल्ट लिया। यहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और पार्टी के नेताओं से बात की। दुकान वाले ने बताया कि राहुल गांधी का आना सरप्राइज था। मैंने उन्हें चाय और नमकीन दी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा जो हमने पिछली यात्रा में कहा वो ही हम इस यात्रा में कह रहे हैं। ये भाईचारे का देश है। ये नफरत का देश नहीं है।

मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल और असम में लाखों लोग सड़कों पर आएं और लाखों लोगों ने कहा कि हम सब नफरत के खिलाफ हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हमने इस बार न्याय शब्द जोड़ दिया। हम कहना चाहते हैं कि नफरत और हिंसा तभी होती है जब देश में अन्याय होता है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *