Dastak Hindustan

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, ठिठुरन और शीत लहर बरकरार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- लखनऊ शहर में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कानपुर में सर्दी से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

कभी पांच तो कभी चार डिग्री पारा यहां पहुंच रहा है। कानपुर शहर में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार है। इससे पहले बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही जिसमें अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार रात आठ बजे 405 अंक दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन की शुरुआत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली जिसमें न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हल्के मध्य बादल छाए रहेंगे। कोहरा और सर्दी का प्रकोप एक सप्ताह तक रहेगा। शीतलहर भी जारी रहेगी। हल्की मध्य हवा चलेगी।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *