Dastak Hindustan

दर्शकों के लिए तरस रही द ग्रेट इंडियन फैमिली,सुखी के हाल ने भी किया दुखी

नई दिल्ली:- शाहरुख खान की जवान के आगे बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म टिक नहीं पा रही है। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली और शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी का टिकट खिड़की पर बुरा हाल हो गया है।

जवान ने दोनों फिल्मों का ही चार दिन में पैकअप करा दिया है। खासतौर पर शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी को थिएटर्स में ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है। इसी के साथ ये फिल्म कमाई नहीं कर पा रही हैं। चलिए यहां जानते हैं रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने कितनी कमाई की है?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन महज 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की स्टार कास्ट में मानुषी छिल्लर मनोज पाहवा कुमुद मिश्रा और अलका अमीत समेत कई अन्य मशहूर कलाकार शामिल हैं। शिल्पा शेट्टी की सुक्खी का हाल भी द ग्रेट इंडियन फैमिली जैसा ही है। बड़ी एक्ट्रेस होने के बावजूद शिल्पा की फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

यह फिल्म भी 22 तारीख को रिलीज हुई थी और तीन दिनों में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। सुखी का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.15 करोड़ है। रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी महज 20.08 फीसदी रही। सुखी सोनल जोशी द्वारा निर्देशित फिल्म है। यह कहानी चार महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी जिंदगी में शादी के बाद ऐसा मोड़ आता है कि वे अपने बारे में सोचना ही भूल जाती हैं। शिल्पा शेट्टी ने सुखप्रीत सिंह कालरा उर्फ सुखी का किरदार निभाया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *