Dastak Hindustan

मध्य प्रदेश के सतना में लग्जरी कारों से हो रही थी गांजे की तस्करी

सतना (मध्य प्रदेश):- मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी आई है। मैहर पुलिस ने घेराबंदी करके चार लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ी बरामद किया है। जानकारी अनुसार नादन देहात पुलिस ने बुधवार देर रात घेराबंदी कर ओडिशा से रीवा की ओर जा रही लग्जरी कार से गांजे की खेप को पकड़ लिया। मामले में रीवा का कुख्यात गांजा तस्कर सहित3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 4 लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया है। गांजे की यह खेप लग्जरी कार में छिपाकर लाई जा रही थी।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रीवा के कुख्यात गांजा तस्कर गढ़ निवासी विजय गुप्ता सहित उसके साथी जबलपुर निवासी अभिषेक दुबे और अंशु को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा तस्करों ने जानकारी दी कि गांजे कि यह खेप वे ओडिशा से रीवा ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी मैहर राजीव पाठक के जानकारी अनुसार इनोवा कार में गांजे की खेप कटनी और मैहर के रास्ते रीवा की ओर ले जाई जा रही है। एक फोर व्हीलर आगे चल रही थी जबकि दूसरी फोर व्हीलर में गांजा सहित तस्कर बैठे हुए थे। उसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की घेराबंदी की। इसमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *