Dastak Hindustan

आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोत्तरी की उम्मीद

नई दिल्ली :- बाजार की शुरुआत आज कमजोर रही लेकिन अब बढ़ोतरी संकेत मिल रहे है। 20 जून को सेंसेक्स 159.40 अंक या 0.25 फीसदी बढ़कर 63327.70 पर और निफ्टी 61.20 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 18816.70 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में करीब 1885 शेयरों में तेजी रही। 1527 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

 

निफ्टी पर रणनीति

 

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 18856-18877/18891 और बड़ा रेजिस्टेंस 18904-18934/18966 पर है। पहला बेस 18756-18709(10DEMA) का और बड़ा बेस 18677-18634/18597(20DEMA) पर है। कल निफ्टी ने 10DEMA का पूरा सम्मान किया और पुलबैक मिला। 18800-18700 पर भारी पुट राइटिंग, 18900-19000 पर कॉल राइटर्स जमें। US मार्केट में हल्की कमजोरी, लेकिन हमारा सेटअप US से अलग है। लॉन्ग बने रहें, बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदें। क्लोजिंग बेसिस पर 10DEMA बेस पर लॉन्ग ट्रेड का मौका है। ऊपर 18856 पर टेक्निकल बाधा है अगर यह टेक्निकल बाधा पार हुआ तो 18877-188891 भी संभव है। ऊपर नई तेजी के लिए 18904 के ऊपर टिकना जरूरी है।

 

निफ्टी बैंक पर पहला रेजिस्टेंस 43830/854(10/20DEMA)-44027 और बड़ा रेजिस्टेंस 44160-44266/360 है। जबकि पहला बेस 43590-43470 का है। वहीं बड़ा बेस 43343-43260 का है। आखिरी घंटे में 43500-43600 पार होने पर पुलबैक मिला है पर कमजोर क्लोजिंग हुई है। 10/20DEMA (43830-854) और 44000 कॉल राइटर्स जोन में बड़ी बाधा है। 44027 के ऊपर टिका तो खरीदारी के मौके या बेस-1 तक गिरावट का इंतजार करें। पहला बेस-43590-43470 टूटने पर ही नई कमजोरी आएगी।

इस तरह के अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *