भोपाल (मध्य प्रदेश):- राजधानी भोपाल में मानसून अब जल्द ही दस्तक देने की तैयारी में है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने से इसकी स्पीड तेज हो गई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में मानसून आ सकता है। अगले एक-दो दिन प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्से में बारिश, बौछारें, गरज चमक की स्थिति बन सकती है। दूसरी और पिछले तीन-चार दिन से अटके मानसून को भी 2 दिन बाद गति मिल गई है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो 22 जून के बाद प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। विदर्भ की ओर से मानसून की दस्तक होने की संभावना है।
इस समय नमी और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर विचारों का दौर चल रहा है। ऐसे में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम बने हुए हैं।
हल्की बौछारों की उम्मीद
प्री मानसून एक्टिविटी तेज होने के कारण इंदौर भोपाल में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। मानसून की बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ही ब्रांच सक्रिय हैं। ऐसे में मानसून आगे बढ़ता है तो 22 जून के बाद यह प्रदेश में इंट्री कर सकता है।
जून के अंत तक देश में छा जाएगा मानसून
पश्चिमी चक्रवात के धीरे-धीरे क्षीण पन्ने के साथ ही पूर्व यानी बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है फीडबैक लू से बेदम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी की नम हवा को रास्ता मिलने लगा है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114