Dastak Hindustan

नगर निकाय चुनाव: मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, बढ़े 8127 वोटर

 

सोनभद्र से विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- निकाय चुनाव में इस बार जिले से 8127 हजार नए मतदाता भाग लेंगे। मतदाता सूची के दावा आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को मतदाता सूची के अंतिम लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया। प्रशासन ने प्राप्त दावा आपत्तियों का निस्तारण करते हुए फाइनल सूची जारी की। 31 अक्तूबर के प्रकाशित ड्राफ्ट के मुताबिक जिले में दो लाख 67 हजार 427 मतदाता थे। 8127 नए मतदाताओं के जुड़ने के बाद अब जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर दो लाख 75 हजार 500 हो गई है।
जिले की एकमात्र नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज संग नौ नगर पंचायत ओबरा, चुर्क/घुरमा, घोरावल, रेनुकूट, पिपरी, अनपरा, डाला, दुद्धी और चोपन शामिल हैं। निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची के अनन्तिम प्रकाशन के बाद दस निकायों में 14 हजार से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। चारों एसडीएम के नेतृत्व में उसका निस्तारण किया गया। 18 नवंबर से पूर्व निस्तारण प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही थी। इसके बाद भी निर्वाचन अधिकारियों ने तय समय सीमा के अंदर इस कार्य को पूरा किया।चुनाव की तिथियों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन दसों नगर निकाय में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब भावी प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं को भी आरक्षण का इंतजार है। जिसके बाद निकाय चुनाव अपने रंग में दिखने लगेगा।सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय जगरूप पटेल ने बताया कि “दसों निकायों से नाम बढ़ाने के लिए 14 हजार 483 और नाम काटने के लिए करीब 6410 जबकि संशोधन के लिए 560 आपत्ति आई है। चारों तहसील में एसडीएम की अगुआई में निस्तारण के बाद अब फाइनल मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें 8127 नए मतदाताओं के साथ अब कुल संख्या दो लाख 75 हजार 500 हो गई है l

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *