नई दिल्ली :- Apple का वार्षिक डेवलपर इवेंट WWDC 2025 आज 9 जून से शुरू हो रहा है और दुनियाभर के टेक प्रेमियों की निगाहें इस पर टिकी हैं। इस इवेंट में कंपनी कई बड़े ऐलान कर सकती है जिससे iPhone iPad Mac और Apple Watch यूजर्स को एक नया अनुभव मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि iOS 26 का एलान होगा जो यूजर इंटरफेस को पूरी तरह बदल देगा और पहले से तेज और स्मार्ट परफॉर्मेंस देगा।
इस बार Apple अपने खुद के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर Apple इंटेलिजेंस को भी पेश कर सकता है जो डिवाइस को और ज्यादा समझदार और यूजर फ्रेंडली बना देगा। इसकी मदद से Siri पहले से ज्यादा ताकतवर हो सकती है और यूजर के सवालों का बेहतर जवाब दे सकेगी।
इसके अलावा MacOS का नया वर्जन भी लॉन्च हो सकता है जिसमें डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। iPad और WatchOS में भी नए टूल्स और सुविधाएं मिलने की संभावना है। गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए Apple एक नया गेमिंग ऐप लॉन्च कर सकता है जिससे यूजर्स को हाई क्वालिटी गेमिंग अनुभव मिलेगा। यह इवेंट Apple की अगली तकनीकी क्रांति की शुरुआत हो सकता है।