नई दिल्ली: सिनेमा लवर्स अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों सीक्वल फिल्मों को ज्यादा सफलता मिलती है। पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन के बाद इस बात को पूरी स्पष्टता के साथ कहा जा सकता है। बॉलीवुड में भी आने वाले दिनों में कई सीक्वल फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जिनके पहले पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
कन्नड़ हिट फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट की राह देख रहे हैं। बता दें कि कांतारा 2 को अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, कल्कि 2898 का दूसरे भाग पर भी काम चल रहा है। वहीं रजनीकांत की चर्चित फिल्म जेलर के दूसरे पार्ट जेलर 2 को भी इसी साल रिलीज किया जाएगा।
इस लिस्ट में कुछ ऐसी मोस्ट अवेटेड फिल्मों के नाम शामिल है। जिनका इंतजार दर्शकों को मूवी अनाउंसमेंट के बाद से ही है। इसमें वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म वेलकम टू द जंगल का नाम शामिल है। जो इसी साल रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की सफल फिल्म सन ऑफ सरदार का भी सीक्वल बनाया जा रहा है। सन ऑफ सरदार 2 को देखने का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।