नई दिल्ली:- बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के घर खुशियों का माहौल है। उनके बेटे वरदान ने 7 फरवरी 2025 को अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर कपल ने अपने बेटे का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने दिखाया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आए।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
10 फरवरी 2025 को विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर वरदान के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में विक्रांत, शीतल और वरदान तीनों ट्विनिंग करते दिखे। विक्रांत ने सफेद शर्ट और ब्राउन जैकेट पहनी थी, जबकि वरदान सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट में बेहद क्यूट लग रहे थे। वहीं, शीतल गोल्डन और व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
फैंस ने दिया खास रिएक्शन
जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फैंस ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि वरदान बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखता है। एक फैन ने कमेंट किया, ‘हैलो जूनियर विक्रांत!’ तो किसी ने लिखा, ‘पापा की कार्बन कॉपी।‘
पेरेंटिंग को बताया खूबसूरत सफर
वरदान के पहले जन्मदिन पर विक्रांत ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने पिता बनने के सफर को ‘अद्भुत अनुभव’ बताया। उन्होंने लिखा कि शीतल के साथ पैरेंटिंग का यह एक साल बहुत ही खास और यादगार रहा।
2022 में की थी शादी, 2024 में बने पेरेंट्स
बता दें कि विक्रांत और शीतल की शादी 2022 में हुई थी और 2024 में उनके घर बेटे वरदान का जन्म हुआ। दोनों की लव स्टोरी वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर शुरू हुई थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2019 में सगाई की और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
विक्रांत और शीतल अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं लेकिन अपने बेटे के पहले जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने दुनिया को अपने परिवार की यह खूबसूरत झलक दी।