Dastak Hindustan

नई दिल्ली में भाजपा का संकल्प पत्र: 20 लाख रोजगार, 13 हजार दुकानों को खोलने का वादा

नई दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग आज शनिवार को जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका विमोचन किया। इससे पहले भाजपा ने दिल्ली की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का एलान किया था जिसमें छात्रों के लिए केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा का वादा किया गया था। संकल्प पत्र के तीसरे भाग में दिल्ली के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की गई है।

भा.ज.पा. का संकल्प पत्र – भाग-3

मजदूरों के लिए दुर्घटना बीमा  पार्टी ने दिल्ली में मजदूरों को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने का वादा किया है।

इलेक्ट्रिक बसें – दिल्ली में 13 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है जिससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन में सुधार होगा।

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी – भाजपा ने दिल्ली में 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

साबरमती रिवर फ्रंट का यमुना में विकास – दिल्ली में यमुना नदी के किनारे साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर एक नया रिवर फ्रंट बनाने की योजना है।

भाजपा का कहना है कि वे पांच साल के अंदर दिल्ली की समस्याओं को समाप्त करेंगे। पार्टी का लक्ष्य 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना है। अनधिकृत कॉलोनियों का मालिकाना हक भाजपा ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का वादा किया है।

स्वास्थ्य सुविधाएं  दिल्ली में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जाएगा। सील की गई दुकानों को दोबारा खोलना भाजपा ने 13 हजार सील की गई दुकानों को फिर से खोलने की योजना बनाई है।

अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विश्वास और कार्यों की सूची है और इस बार पार्टी ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हर राज्य में अपने वादों को पूरा किया है। इस संकल्प पत्र से भाजपा का उद्देश्य दिल्ली में अपने वोटबैंक को मजबूत करना और जनता को सुविधाएं देने का है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *