मुम्बई (महाराष्ट्र):- अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आज नागपुर पहुंचे। दो दिन में वह नागपुर के अलावा छत्रपति संभाजी महाराज नगर, कोल्हापुर एवं नासिक में कार्यकर्ताओं के संवाद बैठकें कर पूरे महाराष्ट्र की राजनीतिक नब्ज टटोलेंगे।
भाजपा के पास मजबूत संगठन- अमित शाह
इस दौरे की शुरुआत आज नागपुर से करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए ऊर्जावान बूथ कार्यकर्ता एवं मजबूत संगठन है। चुनाव आने पर अन्य राजनीतिक दल सभा एवं रोड शो करना शुरू करते हैं। लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित करती है। शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद स्थापित करने के लिए, भारत को सशक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए काम करते हैं।
अमित शाह ने जनता के बीच जाने के दिए आदेश
अमित शाह ने हाल ही में हुए राहुल गांधी के अमरीका दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि विकास खत्म होने पर आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। शाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी सहकारी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से मिलें और किसानों से मिलकर उन्हें मोदी सरकार द्वारा उनके लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दें। इस बैठक में शाह के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114