प्रयागराज:- लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का पानी गंगा-यमुना में छोड़े जाने के चलते सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अलर्ट मोड पर है। फाफामऊ छतनाग और यमुना नदी में लगातार वृद्धि जारी है। दो से ढाई सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों नदिया बह रही हैं।
संगम तट पर गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर तेजी से श्री बड़े हनुमान मंदिर की ओर बढ़ रहा है। यही रफ्तार जारी रही तो गंगा का जल मंदिर में प्रवेश कर सकता है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का पानी गंगा-यमुना में छोड़े जाने के चलते सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अलर्ट मोड पर है। फाफामऊ छतनाग और यमुना नदी में लगातार वृद्धि जारी है। दो से ढाई सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों नदिया बह रही हैं।
घाट पर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान की ओर शरण लेने लगे हैं। माता टीला बांध से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने का असर भी एक दो दिन में दिखेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में हो रही बारिश और कई सहायक नदियां उफान पर होने के कारण संगमनगरी में इसका असर पड़ सकता है। शनिवार की आधी रात के बाद आए तेज उफान की वजह से महावीर रोड अक्षयवट रोड की पटरियों पर अस्थायी दुकानें लगाने वालों को सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला। सुबह सड़कों से आगे प्रवाह आने पर अफरातफरी मच गई। जलस्तर में तेज वृद्धि से सौ से अधिक पूजा-प्रसाद की दुकानें हटानी पड़ीं। तीर्थपुरोहितों की चौकियां त्रिवेणी बांध पर लगने लगी हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114