Dastak Hindustan

मराठा आरक्षण की मांग को भ्रमित करने का काम इन्होंने किया- प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली:- मराठा आरक्षण पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “ये लोग सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं। ये सिर्फ विवाद खड़ा करने का काम कर रहे हैं इनको सिर्फ सत्ता में रहने का मोह है पैसों का मोह है। मराठा बनाम OBC करने का कृत किया इन्होंने किया है। मराठा आरक्षण की मांग को भ्रमित करने का काम इन्हीं ने किया है।”

NCP-SCP नेता अनिल देशमुख के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “आज जो अनिल देशमुख कह रहे हैं वो गंभीर है। यह इस बात का खुलासा करता है कि देवेन्द्र फडणवीस के खाने वाले दांत अलग है और दिखाने वाले दांत अलग हैं। यह दिखाता है कि वे(देवेन्द्र फडणवीस) केवल अपने हित की बातें करते हैं। किस स्तर पर भाजपा गिर सकती है सत्ता में आने के लिए। उन्हें(भाजपा) महाराष्ट्र से प्रेम नहीं है, महाराष्ट्र की जनता से प्रेम नहीं है। ये लोग किस निम्न स्तर की राजनीति करते हैं, उस पर जांच होनी चाहिए।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *