नई दिल्ली:- AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘जेल का जवाब वोट से’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय भी मौजूद रहीं।
दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “हम हस्ताक्षर के माध्यम से जनता का समर्थन ले रहे हैं। भाजपा की जो तानाशाही देश में चल रही है, जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है। जनता समझ चुकी है कि किस प्रकार विपक्ष को खत्म किया जा रहा है। हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”