गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। हर व्यक्ति जानता है कि बांटो और राज करो कांग्रेस को विरासत में प्राप्त हुआ है। सोनिया गांधी ने UPA की चेयरपर्सन के रूप में 2004-2014 के बीच क्या किया था। क्या ये सच नहीं की OBC के आरक्षण पर सेंध लगाने के लिए उस समय जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी इन्होंने गठित की थी।”
उन्होंने आगे कहा,” भाजपा ने उस समय इसका विरोध किया था, इनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। 2024 के इस चुनाव में कांग्रेस का घोषणापत्र ही विभाजनकारी है। भारत में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों में सेंध लगाने वाला है। सोनिया गांधी को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। चुनाव के दौरान जनता की आंखों में धूल झोंक कर अब ये सत्ता नहीं हथिया पाएंगे।”