Dastak Hindustan

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर ने नामांकन किया दाखिल

करनाल (हरियाणा):- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने डीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने डीएम कार्यालय में करनाल उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “आज जनता में नामांकन को लेकर भरपूर उत्साह देखने को मिला। हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें और करनाल की एक विधानसभा सीट हम जीतेंगे। उन्हें(कांग्रेस) जनता पर विश्वास करना चाहिए। कांग्रेस के जो अपराधी प्रवृत्ति के उम्मीदवार हैं वह उभरकर सामने आ रहे हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *