रांची (झरखंड):- कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 3 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। दीपिका पांडे सिंह गोड्डा से चुनाव लड़ेंगी। कृष्णा नंद त्रिपाठी चतरा से चुनाव लड़ेंगी। अनुपमा सिंह धनबाद से चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस की ओर से झारखंड के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट के मुताबिक, गोड्डा सीट से कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दीपिका का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे के साथ होगा। वहीं कांग्रेस ने चतरा से कृष्णनंद त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि धनबाद सीट से लोकसभा के ‘रण’ में कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को मैदान में उतारा है।