Dastak Hindustan

भारत ने यूएन (UN) के प्रस्ताव का किया समर्थन कहा इसराइल हमास युद्ध से गहराया मानवीय संकट जो स्वीकार्य नहीं

विदेश:- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को सकारात्मक कदम करार दिया, जिसमें रमजान के महीने में गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया है कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मानवीय संकट पैदा हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि ‘हम गाजा में चल रहे संघर्ष से बेहद परेशान हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में कहा कि ‘मानवीय संकट गहरा गया है और क्षेत्र और उससे परे अस्थिरता बढ़ रही है।’ उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव को अपनाने पर विचार कर रहा है।

कंबोज ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि ‘परिणामस्वरूप मानवीय संकट पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली ने संघर्ष में नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है और किसी भी संघर्ष की स्थिति में नागरिक जीवन के नुकसान से बचना जरूरी है।

बता दें, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 25 मार्च को इजराइल हमास के बीच संघर्ष विराम की मांग को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव में सभी बंधकों की रिहाई की भी मांग की गई थी साथ ही गाजा में लोगों को दवाओं और अन्य मानवीय मदद पहुंचाई जाए ये भी अपील की गई थी। इजराइल हमास युद्ध को करीब छह महीने का समय बीत चुका है और अगर दोनों पक्षों में युद्धविराम होता है तो यह बेहद अहम होगा। 15 देशों वाली परिषद के 10 चयनित सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसका 14 देशों ने समर्थन किया और किसी ने भी विरोध नहीं किया। अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की। कंबोज ने कहा कि आतंकी हमले को बिल्कुल भी सही नहीं ठहराया जा सकता और 7 अक्तूबर को इजराइल पर हुआ हमला स्तब्ध करने वाला है।’ कंबोज ने सभी बंधकों को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा करने की भी बात कही। कंबोज ने क्षेत्र में शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की भी सराहना की।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *