Dastak Hindustan

दुर्ग में मजदूरों से भरी बस पलटने से हुई 15 लोगों की मौत

रायपुर (छत्तीसगढ़):- दुर्ग में मजदूरों से भरी बस के खदान में पलट जाने से अब तक कुल 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। जब एक डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे। 30 से अधिक लोगों को लेकर बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “जो कुछ हुआ है वे दुखःद है। ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के किनारे वहां गड्ढे हैं। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी, द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *