Dastak Hindustan

भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली

चंडीगढ़ (हरियाणा):-  भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार भी हो गया है। नायब सिंह सैनी सरकार में दो और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता डॉ कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इन दोनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

वहीं नायब सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। तब उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इनमें कंवरपाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल था। ये सभी पिछली मनोहर लाल सरकार में भी मंत्री थे। हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *