Dastak Hindustan

ED और CBI आज भाजपा के गुंडे बन गए

नई दिल्ली:-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “ईडी का ऐसा बयान देना साफ तौर पर दर्शाता है कि आज ईडी और CBI आज भाजपा के गुंडे बन गए हैं। ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पैसे का सबूत नहीं है। फिर भी समन पर समन भेजा जा रहे हैं। ईडी खुद कोर्ट जाती है लेकिन ईडी कानून की प्रक्रिया का सम्मान नहीं करती। ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं करती। कभी मीडिया में बयान देकर, कभी समन भेजकर ईडी अपना असली राजनीतिक रंग दिखा रही है। सच्चाई ये है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। ईडी और CBI का खेल लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को प्रचार से रोकने के लिए चल रहा है।”

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय से जब केजरीवाल को समन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि ईडी भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करना कब बंद करेगी। ईडी ने नोटिस दिए और मुख्यमंत्री ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वे अवैध हैं। ईडी उनके खिलाफ अदालत में गई। जब मामला अदालत में है तो दूसरा नोटिस भेजने की क्या जल्दी है। गोपाल राय ने आगे कहा कि यदि भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है तो उन्हें समन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार कर सकते हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *