Dastak Hindustan

देश को आजादी दिलाने में भाजपा का कोई योगदान नहीं है

नई दिल्ली:-  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,” भारी बहुमत लेकर उनका(भाजपा) इरादा संविधान बदलने का है। देश को आजादी दिलाने में इनका कोई योगदान नहीं है। इन्होंने तिरंगे का भी विरोध किया। आज भी अपना भगवा झंडा आरएसएस लगाती है। राष्ट्रीय झंडे को इतनी अहमियत नहीं देते। किस व्यक्ति से आप ने (चुनावी बॉन्ड) लिया। उसे क्या कॉन्ट्रैक्ट दिए। किस तरह की इनकम टैक्स में छूट दी, उसे किस तरह का फायदा दिया। उसकी छानबीन हम चाहते हैं। आप वही नहीं दे रहे।”

भाजपा ने संविधान को सम्पूर्ण तरीके से स्वीकार नहीं किया

मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है- भाजपा ने संविधान को सम्पूर्ण तरीके से स्वीकार नहीं किया है।एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैं- संविधान नहीं बदला जाएगा। दूसरी तरफ वो अपने सांसद से कहलवाते हैं कि संविधान बदलने के लिए हमें दो तिहाई बहुमत चाहिए। अगर प्रधानमंत्री मोदी के पास हिम्मत है तो जिस नेता ने संविधान बदलने की बात की है उसे पार्टी से बाहर निकालें। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी खुद ऐसी बातों पर चुप बैठते हैं, दूसरी तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें कहते हैं।

संविधान बनाने में आरएसएस-भाजपा का कोई योगदान नहीं

देश को आजादी दिलाने और संविधान बनाने में आरएसएस-भाजपा का कोई योगदान नहीं हैं। ये तिरंगे झंडे का भी विरोध करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा डॉ. आंबेडकर की बात करते हैं, लेकिन उनके उसूलों को नहीं मानते हैं। अगर मानते तो संविधान बदलने की बात करने वाले लोगों को पार्टी से निकाल देते। भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। जिस संविधान ने सभी को हक और आजादी दी, उसे ही बदलने की बात आज भाजपा कर रही है।

भाजपा हमेशा कांग्रेस पार्टी की आलोचना करती है 

भाजपा हमेशा कांग्रेस पार्टी की आलोचना करती रहती है, क्योंकि हमने संविधान में लिखने, बोलने की आजादी दी है। डॉ. आंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया, उसे भाजपा के लोगों द्वारा नकारा गया।देश के गरीबों का हक छीनने के लिए भाजपा ऐसी कोशिशें कर रही है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *