लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- 10 NDA MLC उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर और कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश MLC चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया।
7 उम्मीदवार भाजपा से हैं और 3 NDA में अन्य गठबंधन दलों से हैं। भाजपा प्रत्याशियों में वर्तमान एमएलसी विजय बहादुर पाठक, डा. महेन्द्र कुमार सिंह व अशोक कटारिया के अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल व संतोष सिंह, झांसी के निवर्तमान महापौर रामतीरथ सिंघल तथा पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह नामांकन करेंगे।
उनके साथ ही अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के उम्मीदवार योगेश चौधरी और सुभासपा प्रत्याशी बिच्छेलाल राजभर भी नामांकन करेंगे। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।