नई दिल्ली:- दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर अपने 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम जांच की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इससे पहले भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम मंत्री आतिशी के घर पहुंची थी। लेकिन इस दौरान वे घर पर नहीं थीं। आतिशी तब चंडीगढ़ में थीं। आतिशी से पहले अरविंद केजरीवाल को सर्व किए गए नोटिस में पुलिस ने तीन सवाल पूछे हैं। पहला जो आरोप उन्होंने लगाए हैं उसका सबूत दीजिए, दूसरा उन सातों विधायकों के नाम बताइए और तीसरा जो आपके पास सबूत है वो दीजिए ताकि जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।