Dastak Hindustan

न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद के बारे में हुआ एक चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली :- राजनीतिक और सामाजिक पद पर बैठे हर शख्स से आम लोगों को अच्छे काम की उम्मीद होती है। लेकिन, अगर आपको मालूम हो कि माननीय सांसद ही चोरी करने लगें तो चौंकना लाजमी है। न्यूजीलैंड से ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की महिला सांसद पर दुकानों से एक बार नहीं तीन बार महंगे और लग्जरी कपड़े चुराने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद सांसद को मजबूरी में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूजीलैंड से एक संगीन मामला सामने आया है। न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की महिला सांसद गोलरिज घरमन पर लग्जरी कपड़े चुराने के आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऑकलैंड और वेलिंगटन में दो अलग-अलग दुकानों से एक बार नहीं तीन बार महंगे कपड़े चुराए।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार वकील गोलरिज ने 2017 में अपनी पार्टी का न्याय विभाग भी संभाला था। उन्होंने इस मामले में कहा है, काम से जुड़े तनाव के कारण उनका व्यवहार पूरी तरह से गलत पाया गया है। मैंने बहुत से लोगों को निराश किया है और मुझे बहुत खेद है।”

ईरान से भागकर पहुंची थी न्यूजीलैंड 

गोलरिज घरमन अपने परिवार के साथ बचपन में ही ईरान से भाग गई थीं। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड में राजनीतिक शरण दी गई थी। मंगलवार को उन्होंने चोरी के आरोप झेलने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा एक वीडियो सामने आने के बाद आया है। वीडियो में वह कथित तौर पर ऑकलैंड बुटीक से एक डिजाइनर हैंडबैग चोरी करते हुए देखी गई।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *