Dastak Hindustan

देश का संविधान सामाजिक न्याय की बात करता- मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली :– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इस देश का संविधान सामाजिक न्याय की बात करता है, दलितों के लिए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, पं. जवाहरलाल नेहरू और अन्य लोगों ने मिलकर कई कानून बनाए हैं। अगर हम स्वभाव से दलित विरोधी होते तो ऐसा नहीं होता। वे (भाजपा) दलित विरोधी हैं।

भाजपा का लक्ष्य RSS के एजेंडे को आगे बढ़ाना है। वे दूसरों के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद गरीबों के लिए, दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया। वे ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा कर रहे हैं।”

उन्होंने(भाजपा) दलितों के लिए कुछ नहीं किया। उल्टा दलित को मारने वाले आदमी को उन्होंने अपनी पार्टी से टिकट दिया।

हम जनता के लिए केसीआर और भाजपा से लड़ रहे हैं और उनके दोस्तों से भी लड़ रहे हैं। चंद लोग ऐसे होते हैं जो सामने आते हैं, चंद लोग ऐसे होते हैं जो पीछे से लड़ते हैं। कांग्रेस हमेशा सामने से लड़ने वालों में से है। भाजपा तेलंगाना में रेस में नहीं है।

वे कहीं दिखते नहीं लेकिन यहां के केसीआर सरकार को वे अंदरूनी समर्थन दे रहे हैं। इसका मतलब है कि भाजपा और केसीआर मिलकर तेलंगाना में लड़ रहे हैं।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *