देवबंद (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
मेरे लोगों ने हमलावरों को पहचान लिया- आजाद
अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।
स्कार्पियो से आए हमलावरों ने की 6 राउंड फायरिंग
जानकारी मिली है कि इससे पहले देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कार्यकर्ता के घर मातम में शामिल होकर लौटे थे आजाद
देवबंद में एक कार्यकर्ता की मां की मौत हुई थी। अजय नाम के कार्यकर्ता के घर उनकी मां की मौत के तीन दिन बाद चंद्रशेखर आजाद (रावण) कार्यकर्ता से मिलने गए थे। जब वह मिलकर वापस जा रहे थे उसी दौरान एक गाड़ी से आए कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी। इसके बाद देवबंद के सरकारी अस्पताल में चंद्रशेखर को भर्ती कराया गया और थोड़ी देर में चंद्रशेखर की अस्पताल से छुट्टी होने वाली है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114