Dastak Hindustan

बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का फिटनेस फैक्टर, पूर्ण बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली :- इस बार बजट में इसके बढ़ने की उम्मीद सबसे ज्यादा है क्योंकि वह उम्मीद कर रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। 23 जुलाई 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जानें की डिमांड कर रहे हैं।

अगर ऐसा होगा तो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो जाएगी। आइए जानते है कि क्या है, फिटमेंट फैक्टर।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी तय करता है। बेसिक सैलरी के आधार पर भत्ते भी तय होते हैं। बेसिक सैलरी और भत्तों को मिलाकर जो पैसा बनता है वही आपकी सैलरी होती है। फिटमेंट फैक्टर बेसिक सैलरी तय करने का आधार है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी

फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *