चंडीगढ़ (हरियाणा):- जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से ‘अनुपस्थित’ रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। पार्टी के हरियाणा विधानसभा के मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा की ओर से यह लेटर जारी किया गया है।
जननायक जनता पार्टी के सभी विधायकों को सूचित किया जाता है कि हरियाणा विधानसभा में सरकार द्वारा प्रस्तावित मंत्री मंडल में विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव आज पेश किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी के सभी हरियाणा विधानसभा सदस्यों से निवेदन है कि आज विश्वास मत हासिल करने के समय सदन से अनिवार्य रुप से अनुपस्थित रहें। जबकि थ्री लाइन व्हिप भी जारी कर दिया है।