कुशीनगर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तीन विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एक 5 साल के बच्चे की भी मृत्यु हुई है।
पहली घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेडा गांव की है, जहां खेत में गई गई सुभावती देवी (50), हसिबुन निशा (48),मंजू देवी (50) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने घटना को लेकर बताया कि तीन जगहों पर बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।