मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई के कुर्ला इलाके में आज यानी शनिवार, 16 सितंबर सुबह एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
वहीं कोलकाता के चांदनी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान यहां अफरातफरी माहौल बन गया। आग लगने की सुचना दमकल विभाग को सूचित किया गया । आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी भी कई लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हैं।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी के जान जाने की खबर नहीं है। आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के करण लगी है।