नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा की गई।
G-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वही मोदी के स्वागत में भाजपा नेता राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत CEC सदस्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।